[ 500 शब्द ] Essay on our national language Hindi

Table of Content

  1. Essay on Our National Language Hindi in Hindi
  2. हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी से संबंधित सवाल – जवाब

In this article we are sharing essay on Our National Language Hindi in Hindi. This article is about “हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी पर निबंध 500 शब्दों में.”

This post can help the students who are looking “Our National Language Hindi par nibandh in Hindi”. This post is briefing about “Our National Language Hindi ka nibandh” which is very useful for school student.

This essay on Our National Language Hindi is generally useful for class 7, class 8, class 9 and 10.



essay on Our National Language Hindi

हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी पर निबंध – Our National Language Hindi ka nibandh

प्रस्तावना

राष्ट्रभाषा से आशय उस भाषा से है जो किसी भी देश में सर्वाधिक बोली, समझी व लिखी जाती है। विश्व के प्रत्येक देश में अनेक जातियों, धर्मों व भाषाओं के बोलने वाले लोग निवास करते हैं। हर देश की राष्ट्रीय एकता को मजबूत एवं विकसित करने के लिए एक ऐसी भाषा का प्रयोग किया जाता है, जिसे राष्ट्र के नागरिक सरलता से समझ सकें। साधारण शब्दों में राष्ट्रभाषा को जनता की भाषा कहा जाता है। इस प्रकार की भाषा ही राष्ट्रभाषा कहलाती है।


सर्वाधिक प्रयोग की जाने वाली भाषा

हमारे देश भारत की राष्ट्रभाषा हिन्दी है। हिन्दी भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में बोली जाती है। यह बहुत सरल तथा सुबोध है। भारत में रह रहे अधिकतर लोग हिंदी भाषा ही बोलते हैं।


राष्ट्रभाषा का इतिहास

प्राचीन काल में भारत की राष्ट्रभाषा संस्कृत थी, लेकिन धीरे-धीरे अन्य प्रांतीय भाषाओं की उन्नति के कारण संस्कृत ने अपनी पूर्व स्थिति को खो दिया। मुगलकाल में उर्दू भाषा के विकास पर जोर दिया गया। अंग्रेजों के शासन काल में अंग्रेजी का विकास हुआ। अंग्रेजी हुकूमत समाप्त होने के बाद हिन्दी को हमारी राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकार किया गया।


सामाजिक समस्या

हिन्दी संसार की सबसे अधिक सरल, सुकोमल, मधुर एवं वैज्ञानिक भाषा है, फिर भी आधुनिक युग में हिन्दी का विरोध जारी है। क्योंकि आज लोगों में अंग्रेजी बोलने का ज्यादा प्रचलन है। अधिकांशतः व्यक्ति हिन्दी छोड़कर अंग्रेजी सीखने का प्रयत्न करते हैं परन्तु वे ये नहीं जानते कि जो भाषा हमारे देश में अधिक बोली जाती है वो ही हमारे देश के लिए बहुत महत्त्व रखती है।


हिन्दी बोलने में शर्म नहीं

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने हिन्दी भाषा की आत्मा को पहचानकर ही उसका समर्थन करते हुए कहा था- “मैं हमेशा यह मानता रहा हूं कि हमें किसी भी दशा में दूसरी भाषाओं को समाप्त करने का कोई अधिकार नहीं है। हमारा आशय तो यह है कि जब हमारे देश की राष्ट्रभाषा हिन्दी है तो हमें हिन्दी बोलने में शर्म नहीं करनी चाहिये। हमें अंग्रेजी व दूसरी भाषाओं को छोड़कर केवल हिन्दी भाषा का ही प्रयोग करना चाहिये।”


कुछ व्यक्ति हिन्दी के मामले में हीन भावना के शिकार रहते हैं। उनका भ्रम है कि यदि उन्होंनें हिन्दी भाषा का प्रयोग किया तो उनका प्रभाव कम हो जायेगा। दक्षिण भारत की राज्य रुकावटें भी हिन्दी का विरोध करती नजर आती हैं। वास्तव में हिन्दी को राजनीति कारण पीछे धकेला जा रहा है। यदि सरकार व नेता दृढ़ता के साथ काम करें तो हमारे देश मे हिन्दी भाषा का विकास बढ़ेगा। और देश के प्रत्येक नागरिक साधारण बोलचाल, लिखा-पढ़ी तथा अन्य सभी स्थिति में हिन्दी का प्रयोग करेंगे। इस सम्बन्ध में भारतेन्दू हरिश्चन्द के इस विचार को सदा ध्यान रखना चाहिये, जो उन्होंने इसके बारे में लिखा है- निज भाषा उन्नति अहे, सब उन्नति के मूल । बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटे न हिय के शूल ।


You May Also Like




हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी से संबंधित सवाल – जवाब

  1. क्या हिंदी भारत की राजभाषा है?
  2. हाँ, हिंदी भारत की राजभाषा है।

  3. कितने लोग हिंदी बोलते हैं?
  4. हिंदी दुनिया की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। भारत में लगभग 40 करोड़ से अधिक लोग हिंदी बोलते हैं।

  5. हिंदी कैसे लिखी जाती है?
  6. हिंदी में लिखने के लिए देवनागरी लिपि का उपयोग किया जाता है। यह लिपि दस वर्णों के साथ संख्याएं, विराम चिह्न और विशेष अक्षरों को भी शामिल करती है।

  7. हिंदी वर्णमाला में कुल कितने वर्ण होते हैं?
  8. हिंदी वर्णमाला में कुल 44 वर्ण होते हैं। इनमें से 10 अक्षर स्वर होते हैं जबकि बाकी 34 व्यंजन होते हैं।

  9. हिंदी भाषा में कुल कितने व्यंजन होते हैं?
  10. हिंदी भाषा में कुल 34 व्यंजन होते हैं।

  11. हिंदी में कुछ मुहावरे बताइए।
  12. अपना उल्लू सीधा करना ( किसी अनुभवहीन व्यक्ति को सलाह देना।) अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत( किसी काम को पूरा करने)


We hope you like this post about essay on Our National Language Hindi in Hindi. Our aim is to help the students to do their homework in an effective way. This was a “Our National Language Hindi par nibandh in Hindi”. It is generally asked the students in their classes to write essay on Our National Language Hindi.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top