Essay on Tourism in India – Bharat me Paryatan par nibandh

Table of Content

  1. Essay on Tourism in India in Hindi
  2. भारत में पर्यटन से संबंधित सवाल – जवाब

In this article we are sharing essay on Tourism in India in Hindi. This article is about “भारत में पर्यटन पर निबंध 500 शब्दों में.”

This post can help the students who are looking “Tourism in India par nibandh in Hindi”. This post is briefing about “Tourism in India ka nibandh” which is very useful for school student.

This essay on Tourism in India is generally useful for class 7, class 8, class 9 and 10.



भारत में पर्यटन पर न निबंध

भारत में पर्यटन पर निबंध – Tourism in India ka nibandh

प्रस्तावना

वास्तव में जीवन का आनन्द व रोमांच तो पर्यटन में ही है, यह ज्ञानवर्धन का अनूठा साधन है। आज जब संसार में यातायात के साधनों का बाहुल्य है और आवास की पर्याप्त सुविधायें हैं तो पर्यटन ने एक उद्योग का रूप ग्रहण किया है। भारत के लिए यह विदेशी मुद्रा अर्जित करने का एक अच्छा स्त्रोत साबित हुआ है।


सम्भावनाएं

भारत में बहुत-से दर्शनीय स्थल हैं; जैसे- ताजमहल, लालकिला, फतेहपुर सीकरी, हवामहल आदि ऐतिहासिक इमारतें, काशी, मथुरा, उज्जैन और पुरी जैसे धार्मिक स्थान, गोवा का सुरम्य समुद्री तट, अजन्ता-ऐलोरा और खजुराहो की अनिवर्चनीय कलात्मकता आदि। इन दर्शनीय स्थलों को देखने भारत से ही नहीं अपितु विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। पर्यटक इन दर्शनीय स्थलों को देखकर बहुत आनन्दित एवं रोमांचित हो उठते हैं। भारत की विशाल सांस्कृतिक धरोहर तथा प्रकृति की रंगीन छटा में पर्यटको को आकर्षित करने की अनन्त सम्भावनाएं हैं।


वर्तमान स्थिति

भारत में वर्तमान में पर्यटन विकास की स्थिति काफी खराब है। सरकार भी इस पर ध्यान नहीं दे रही है। पर्यटन की अपरिमित सम्भावनाओं के होते हुए भी इसके मामले में भारत विश्व के मानचित्र पर कहीं दिखाई नहीं पड़ता। आय के मापदण्ड के आधार पर भी हमारे पर्यटन उद्योग की स्थिति अत्यन्त निराशाजनक है।


कठिनाइयां

कानून और व्यवस्था की सुदृढ़ स्थिति किसी भी देश के पर्यटन उद्योग के विकास की महत्त्वपूर्ण शर्त होती हैं जिस स्थान पर पर्यटक की सुरक्षा को किसी भी प्रकार का खतरा या जोखिम हो वह उस स्थान पर कभी नहीं जाना चाहेगा। वह उससे हमेशा दूर ही रहेगा। जम्मू-कश्मीर और पंजाब में उग्रवाद और बढ़ते आतंकवाद तथा बिगड़ी कानून व्यवस्था ने पर्यटकों के भारत आगमन पर विपरीत प्रभाव डाला है।


उपाय

भारत में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा महत्त्वपूर्ण प्रयास किये जा रहे हैं। सरकार की तरफ से पर्यटन के विकास के लिए एक पर्यटन मंत्री की नियुक्ति की गई हैं। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन को बढावा देने के लिए पर्यटन विभाग, पर्यटन महानिदेशालय, भारतीय पर्यटन तथा यात्रा प्रबन्ध संस्थान उपलब्ध हैं। पर्यटन की सूचना एवं निर्देशन के लिए अनेक स्थानों पर पर्यटक कार्यालय खोले गए हैं। विश्व के लगभग सभी देशों में ये कार्यालय कार्य कर रहे हैं।


पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए मुद्रा विनिमय एवं सीमा शुल्क सम्बन्धी नियमों का सरलीकरण किया गया है। भारतीय संस्कृति के परिचय के लिए विभिन्न देशों में भारत महोत्सव आयोजित किये जाते हैं। अनेक राज्य भी अपने-अपने स्तर पर पर्यटन विकास के हर सम्भव प्रयत्न कर रहे हैं।


उपसंहार

पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के लिए सर्वप्रथम कानून व्यवस्था को सुधारना आवश्यक है। इसके साथ-साथ यातायात की व्यवसथा, आरामदायक आवास सुविधा आदि का विकास भी करना आवश्यक है।


You May Also Like




भारत में पर्यटन से संबंधित सवाल – जवाब

  1. भारत में पर्यटन के सबसे लोकप्रिय स्थल कौन से हैं?
  2. भारत में पर्यटन के लिए अनेक स्थान हैं, लेकिन कुछ सबसे लोकप्रिय स्थानों में ताजमहल, गोवा, केरल, राजस्थान, दिल्ली, मुंबई और दर्जीलिंग शामिल हैं।

  3. भारत में पर्यटन के लिए सबसे उपयुक्त मौसम कौन सा है?
  4. भारत में पर्यटन करने के लिए सबसे उपयुक्त मौसम सितंबर से फरवरी के मध्य तक होता है। यहां शीतल मौसम रहता है और अधिकतर स्थानों पर बारिश भी कम होती है।

  5. भारत में पर्यटन क्यों महत्वपूर्ण है?
  6. भारत में पर्यटन एक महत्वपूर्ण उद्योग है जो देश के अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पर्यटन उद्योग से सीधे और असीधे रूप से करोड़ों लोगों को रोजगार का अवसर मिलता है और यह देश की आमदनी में भी मदद करता है।

  7. भारत में कौन से पर्यटन स्थल हैं?
  8. भारत में अनेक पर्यटन स्थल हैं। इनमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाने जाने वाले पर्यटन स्थलों में ताज महल, खजुराहो मंदिर, गोवा, अमृतसर, जैसलमेर, शिमला, दर्जीलिंग, ओटी कनाटे इत्यादि शामिल हैं।


We hope you like this post about essay on Tourism in India in Hindi. Our aim is to help the students to do their homework in an effective way. This was a “Tourism in India par nibandh in Hindi”. It is generally asked the students in their classes to write essay on Tourism in India.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top