[ 300 शब्द ] Janmashtami par nibandh – For class 6, 7, 8

Table of Content

  1. Essay on Janmashtami in Hindi
  2. जन्माष्ठमी से संबंधित सवाल – जवाब

In this article we are sharing essay on Janmashtami in Hindi. This article is about “जन्माष्ठमी पर निबंध 300 शब्दों में.”

This post can help the students who are looking “Janmashtami par nibandh in Hindi”. This post is briefing about “Janmashtami ka nibandh” which is very useful for school student.

This essay on Janmashtami is generally useful for class 7, class 8, class 9 and 10.



Janmashtami par nibandh

जन्माष्ठमी पर निबंध – Janmashtami ka nibandh

प्रस्तावना

जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण की स्मृति में उनके जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार भादों महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पांच हजार वर्ष पूर्व इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण का रात्रि के समय उनके मामा कंस की जेल की कोठरी में जन्म हुआ था।


इस पर्व के दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और रात्रि को मन्दिर में जाकर पूजा और हरि कीर्तन करते हैं। मध्य रात्रि के समय श्रीकृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा मन्दिरों में शंख, घंटे-घड़ियाल बजाकर हर्ष प्रकट किया जाता है तथा प्रसाद वितरित किया जाता है। इस प्रसाद को खाकर भक्तजन अपना व्रत तोड़ते हैं।


जन्माष्टमी की सौन्दर्यता

जन्माष्टमी के दिन गाँव व नगरों में अनेक स्थानों पर श्रीकृष्ण की सुन्दर-सुन्दर झाकियों का प्रदर्शन होता है। इस दिन मन्दिरों की शोभा देखने लायक होती है। मथुरा और वृन्दावन में यह शोभा और भी देखने योग्य होती है। वहां मन्दिरों में रंगीन बल्बों से रोशनी की जाती है। श्रीकृष्ण महाभारत के युद्ध में पाण्डवों के सारथी बने थे तथा गीता का उपदेश दिया था। श्रीमदभागवत गीता हिन्दुओं का पूज्य धार्मिक ग्रंथ है।


भगवान श्रीकृष्ण द्वारा प्रेरणा

भगवान कृष्ण का संदेश कर्म का संदेश था। उन्होंने युद्ध-क्षेत्र में निराश, हताश अर्जुन को जो सन्देश दिया, वह केवल भारत को ही नहीं अपितु सारे संसार को अपने कर्त्तव्य पर अडिग रहने की प्रेरणा देता रहेगा। हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने श्रीकृष्ण को अवतार पुरूष के रूप में मान्यता दी। वे उनके गीता के उपदेशों से बहुत प्रभावित थे।


उपसंहार

भारतीय जन-जीवन में इस महान त्यौहार का बहुत महत्त्व है। यह त्यौहार हमें आध्यात्मिक व लौकिक संदेश देता है। अतः हमारा यह कर्त्तव्य है कि हम जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र के गुणों को ग्रहण करने का व्रत लें।


You May Also Like

  1. बड़ा दिन ( क्रिसमस ) पर निबंध
  2. होली पर निबंध



जन्माष्ठमी से संबंधित सवाल – जवाब

  1. जन्माष्टमी का त्यौहार कब मनाया जाता है?
  2. जन्माष्टमी का त्योहार भादो महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन मनाया जाता है।

  3. जन्माष्टमी किस भगवान को समर्पित है?
  4. जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण को समर्पित है।

  5. वर्ष 2023 में जन्माष्टमी कब है?
  6. वर्तमान वर्ष 2023 में जन्माष्टमी 6 सितंबर को है।

  7. किस भगवान के जन्मदिन पर जन्माष्टमी मनाया जाता है?
  8. भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है।


We hope you like this post about essay on Janmashtami in Hindi. Our aim is to help the students to do their homework in an effective way. This was a “Janmashtami par nibandh in Hindi”. It is generally asked the students in their classes to write essay on Janmashtami.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top