[500 शब्द] Essay on My Country India in Hindi – For class 6, 7, 8

Table of Content

  1. Essay on My Country India in Hindi
  2. मेरा देश भारत से संबंधित सवाल – जवाब

In this article we are sharing essay on My Country India in Hindi. This article is about “मेरा देश भारत पर निबंध 500 शब्दों में.”

This post can help the students who are looking “My Country India par nibandh in Hindi”. This post is briefing about “My Country India ka nibandh” which is very useful for school student.

This essay on My Country India is generally useful for class 7, class 8, class 9 and 10.



My Country India par nibandh

मेरा देश भारत पर निबंध – My Country India ka nibandh

प्रस्तावना

हमारा महान देश भारत है। भारत देश में अनेकानेक मानव प्रजातियों का संगम हुआ है। भारत आर्य, यूनानी, शक, हूण और तुर्क प्रजातियों का शरण स्थल रहा है। इन समुदायों ने भारतीय सभ्यता के विकास में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान भी दिया है।


भौगोलिक स्थिति

भारत उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में समुद्र तक फैला हुआ है। इसका नाम प्रसिद्ध राजा ‘भरत’ के नाम पर पड़ा ऐसा कहा जाता है। इसका प्राचीन नाम ‘जम्बूद्वीप’ भी है। यूनानियों ने भारत के लिए ‘इण्डिया’ शब्द का प्रयोग किया। मध्यकालीन लेखकों ने इस देश को ‘हिन्द’ तथा ‘हिन्दुस्तान’ का नाम दिया। सिन्ध नदी के तट पर भारत के स्थित होने के कारण इसका ‘हिन्द’ नाम पड़ना प्रमाणिक है क्योंकि जिन लोगों ने इसे ‘हिन्द’ कहा वे ‘स’ शब्द को ‘ह’ के रूप में उच्चारित करते थे।


भारत में विदेशी आक्रमण

प्राचीन काल से ही हमारा देश भारत प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण रहा है जिसके कारण हमारे देश में विदेशियों का आक्रमण अधिक हुआ है। कुछ विदेशी आक्रमणकारी यहीं बस गए और कुछ यहां से धन लूट कर चले गए।


यूनानी सम्राट सिकन्दर का भी आक्रमण हुआ, मुहम्मद गौरी, मुहम्मद गजनवी भी लुटेरों के रूप में आये। मुगल शासक ने भी राज्य किया, अंग्रेजों ने भी हमें दासता की जंजीरों में जकड़ा। पर गर्व है कि हम आज आजाद देश के नागरिक हैं।


भारत सोने की चिड़या

दुनिया की नज़रों में भारत की स्थिति सम्मानजनक है। इस तरह हमारा देश भारत महान् है। हमें अपने देश पर गर्व है । भारत की सभ्यता और संस्कृति बहुत प्राचीन है। प्राकृतिक सम्पदाओं से परिपूर्ण हमारा देश विश्व में धनी ‘सोने की चिड़िया’ कहलाया करता था। आज हम विकासशील देशों की श्रेणी में खड़े हैं।


भारत की प्राकृतिक विशेषताएं

यद्यपि अंग्रेजों ने अपनी हुकूमत करते हुए भी इस देश की सम्पदा को जी भरकर लूटा। पर यहां प्रकृति ने बेशुमार प्राकृतिक सम्पदा दी है। यहां वन है; नदियां हैं, पर्वतमालाएं हैं, सागर हैं, घने जंगल हैं। इस देश की भूमि उर्वरा है। देश के नागरिक परिश्रमी हैं-फसलें खेतों में लहलहाती हैं। इस देश मे ऋतुएं बदलती रहती है। जाड़ा, गर्मी, बरसात, बसन्त आता है और अपने आगमन का संदेश फसलों के द्वारा सुना जाता है।


अनेकता में एकता

भारत देश की प्रमुख विशेषता इसकी अनेकता में एकता है। यहां अनेक धर्म और सम्प्रदाय के लोग निवास करते हैं। अपने-अपने धर्म भी मान्यता के अनुसार चलते हैं, फिर भी सब भारतवासी हैं।


उपसंहार

हमारे देश में धार्मिक स्वतंत्रता की पूर्ण आजादी है क्योंकि यह ऋषि-मुनियों का देश है। हमारे देश के वैज्ञानिक भास्कार रेड्डी, सी० वी० रमन पूरे विश्व में भारत की पहचान स्थापित करते हैं। हमारे देश में मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारों की शोभा देखने की मिलती है।


ऐतिहासिक प्राचीन इमारतों की इस देश में कमी नहीं। साहित्य, कला के क्षेत्र में भी भारत की प्रसिद्धि कम नहीं। गुरुनानक, गौतम बुद्ध, महावीर स्वामी-इस देश में जन्में और पड़ोसी देशों में उनका धर्म फैला। हम अपने देश के गाँधी, नेहरू, सुभाषचन्द्र बोस, भगत सिंह आदि पर गर्व करते हैं।


You May Also Like

  1. मेरा स्कूल पर निबंध
  2. होली का त्यौहार पर निबंध



मेरा देश भारत से संबंधित सवाल – जवाब

  1. भारत की राजधानी क्या है?
  2. भारत की राजधानी दिल्ली है।

  3. भारत में कितनी भाषाएं बोली जाती है?
  4. भारत में हिंदी, मराठी, पंजाबी, अंग्रेजी, उड़िया, तेलुगू, तमिल इत्यादि मिलाकर कुल 22 प्रमुख भाषाएं बोली जाती है।

  5. भारत का राष्ट्रीय फूल कौन सा है?
  6. भारत का राष्ट्रीय फूल कमल का फूल है।

  7. भारत का राष्ट्रीय पशु कौन सा है?
  8. भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है।

  9. भारत का राष्ट्रीय पक्षी क्या है?
  10. भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है।

  11. भारत में कितने राज्य हैं?
  12. भारत में कुल 28 राज्य हैं तथा 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

  13. दिल्ली शहर किस देश में है?
  14. दिल्ली शहर भारत देश में स्थित है।

  15. मुंबई शहर किस देश में है?
  16. मुंबई शहर भारत देश में स्थित है।


We hope you like this post about essay on My Country India in Hindi. Our aim is to help the students to do their homework in an effective way. This was a “My Country India par nibandh in Hindi”. It is generally asked the students in their classes to write essay on My Country India.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top