[ 400 शब्द ] Eid par nibandh in Hindi – For class 5, 6, 7, 8

Table of Content

  1. Essay on Eid in Hindi
  2. ईद से संबंधित सवाल – जवाब

In this article we are sharing essay on Eid in Hindi. This article is about “ईद पर निबंध 400 शब्दों में.”

This post can help the students who are looking “Eid par nibandh in Hindi”. This post is briefing about “Eid ka nibandh” which is very useful for school student.

This essay on Eid is generally useful for class 7, class 8, class 9 and 10.



eid par nibandh 400 words

ईद पर निबंध – Eid ka nibandh

प्रस्तावना

ईद का त्यौहार मुसलमानों का सबसे पवित्र एवं बड़ा त्यौहार होता है। यह रमजान का महीना पूरा हो जाने के बाद मनाया जाता है। मुस्लिम लोग एक महीने तक रोजा रखते हैं। रोजे के दिनों में मुस्लिम धर्मानुयायी पूरे नियमों खुदा की इबादत करते हैं तथा पांचों वक्त की नमाज अदा करते हैं, रमजान के दिनों में बहुत सुबह अजान से पहले वे खा पी लेते हैं, फिर अजान के बाद नमाज पढ़ते हैं, इस बीच वे पूरे दिन कुछ नहीं खाते-पीते हैं तथा अधिकांश समय खुदा की इबादत में गुजारते हैं।


शाम ढलने और अजान के बाद वे रोजा खोलते हैं जिसे ‘रोजा इफ्तार’ करना कहते हैं। वे इस समय जो खाने-पीने की चीज बनाते हैं, उसे पड़ोसी, रिश्तेदारों तथा ऐसे घरों में पहुंचाते हैं जो बहुत गरीब होते हैं।


रमजान का पवित्र महिना

रमजान का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। इन दिनों मुसलमान भाई बुराई से बचने की पूरी कोशिश करते हैं। तीस रोजों के बाद ईद आती है। ईद के दिन सुबह से ही बच्चे, बूढ़े, जवान सभी ईदगाह जाने की तैयारी में लग जाते हैं।


ईद

नहा-धोकर नये-नये कपड़े पहनकर टोलियां की टोलियां ईदगाह की ओर रवाना होती हैं। ईदगाह में नमाज पढ़ना बहुत महत्त्वपूर्ण इबादत मानी जाती है। ईद की नमाज पढ़कर मुसलमान अल्लाह को धन्यवाद भेजते हैं कि उनके सभी रोजे पूरे हुए और वे रमजान के महीने में बुराई से बचे रहे ।


आपसी भाईचारे का प्रतीक

नमाज पढ़ने के बाद सभी मुस्लिम भाई एक-दूसरे से गले मिलते हैं और ईद मुबारक कहते हैं । वे प्रसन्नता के साथ अपने-अपने घरों को रवाना होते है। इस दिन सभी घरों में सिवाईयां बनती है। वे आपस में मेल-मिलाप बढ़ाने के लिए एक-दूसरे के घर सिवाईयां खाने जाते हैं।


खुशी का त्यौहार

ईद के दिन बस्तियों में छोटे-छोटे मेलों की शक्ल में अनेक प्रकार की दुकानें लगती हैं जिनमें गुब्बारे, बच्चों के खिलौनें तथा कई तरह के खेलो की चीजें मिलती हैं। बड़े लोग बच्चों को ईदी देते हैं। ईदी के पैसे पाकर बच्चे खुश होते हैं और अपनी मनमर्जी की चीजें खरीदते है। ईद के दिन मुसलमान भाइयों के अलावा अन्य धर्मो के लोग भी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद का त्यौहार कई दिन तक चलता रहता है।


उपसंहार

इस तरह हम कह सकते हैं कि ईद का त्यौहार आपसी सद्भावना और भाईचारे का त्यौहार है।


You May Also Like

  1. Essay on Diwali in Hindi – दिवाली
  2. 10 lines on Holi in Hindi – होली



ईद से संबंधित सवाल – जवाब

  1. ईद का त्यौहार किस धर्म का त्यौहार है ?
  2. ईद मुस्लिम धर्म का महत्वपूर्ण त्यौहार है।

  3. ईद किस महीने में आता है ?
  4. ईद प्रत्येक वर्ष अप्रैल से मई के बीच आता है।

  5. वर्तमान वर्ष 2023 में ईद कब है ?
  6. वर्तमान वर्ष 2023 में ईद 21 या 22 मई को है।

  7. इदी किसे कहते है ?
  8. जब बड़े अपने से छोटे को ईद के नाम कुछ पैसे देते है तो उसे ही हम इदी कहते है।

  9. ईदगाह किसे कहते है?
  10. जिस स्थान पर केवल ईद के दिन नमाज पढ़ी जाती है उसे ही ईदगाह कहा जाता है।


We hope you like this post about essay on Eid in Hindi. Our aim is to help the students to do their homework in an effective way. This was a “Eid par nibandh in Hindi”. It is generally asked the students in their classes to write essay on Eid.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top