[ 300 शब्द ] Bhimrao Ambedkar par nibandh – For class 6

Table of Content

  1. Essay on Dr. Bhimrao Ambedkar in Hindi
  2. डॉ० भीमराव अम्बेडकर से संबंधित सवाल – जवाब

In this article we are sharing essay on Dr. Bhimrao Ambedkar in Hindi. This article is about “डॉ० भीमराव अम्बेडकर पर निबंध 300 शब्दों में.”

This post can help the students who are looking “Dr. Bhimrao Ambedkar par nibandh in Hindi”. This post is briefing about “Dr. Bhimrao Ambedkar ka nibandh” which is very useful for school student.

This essay on Dr. Bhimrao Ambedkar is generally useful for class 7, class 8, class 9 and 10.



Dr. Bhimrao Ambedkar par nibandh

डॉ० भीमराव अम्बेडकर पर निबंध – Dr. Bhimrao Ambedkar ka nibandh

प्रस्तावना

दलित समाज के मसीहा कहे जाने वाले भारतरत्न की उपाधि प्राप्त डॉ० भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल, सन् 1891 ई० को महाराष्ट्र की महू छावनी में एक दलित परिवार में हुआ था। उनके पिता रामजी मौलानी एक सैनिक सकूल में प्रधानाध्यापक थे।


शिक्षा-दीक्षा

डॉ० भीमराव बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के बालक थे। 16 वर्ष की आयु में उन्होंने मैट्रिक की शिक्षा प्राप्त की। बी०ए० पास करने पर उन्हें बड़ौदा के महाराजा ने छात्रवृत्ति प्रदान की और उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेज दिया। वहां से अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, कानून व पी०एच०डी० की डिग्रियां लेकर वे वापिस भारत लौटे।


भारत आने पर महाराजा बड़ौदा ने उन्हें सैनिक सचिव पद पर नियुक्त किया। वहां इन्हें छुआछूत के भेदभाव का सामना करना पड़ा। वे इस अपमान को सहन नहीं कर पाये इससे आहत होकर। पद छोड़कर बम्बई (मुम्बई) में अध्यापन कार्य में लग गए। इसी बीच इन्होंने छुआछूत से लड़ने की प्रतिज्ञा ली और इस कार्य में जुट गए।


सन् 1947 में स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद बने प्रथम केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में इन्हें सम्मिलित किया गया। देश के संविधान के निर्माण के लिए जो समिति बनाई गयी, डॉ० अम्बेडकर उसके अध्यक्ष निर्वाचित हुए।


महत्वपूर्ण पत्र एवं पत्रिकाएं

उन्होंने ‘मूक’ ‘शीर्षक से एक पत्रिका का प्रकाशन किया जिसमें दलितों की दशा और उद्धार के बारे में लेख लिखे । उनके लेखों का भारतीय दलित वर्ग पर गहरा प्रभाव पड़ा। अपने अन्तिम दिनों में उन्होंने ‘भगवान बुद्ध और उनका धर्म’ नामक एक ग्रन्थ की भी रचना की। डॉ० भीमराव अम्बेडकर का निधन सन् 1956 को नई दिल्ली में हुआ। भारत सरकार ने उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें मरणोपरान्त भारतरत्न की सर्वोच्च उपाधि से सम्मानित किया।


उपसंहार

डॉ० अम्बेडकर ऐसे महान समाजसुधार हुए हैं जिन्होंने दलित उद्धार के लिए अपना सारा जीवन लगा दिया। उन्हें हम श्रद्धावश ‘बाबा साहब’ कहकर सम्बोधित करते हैं।


You May Also Like

  1. डॉ० भीम राव अम्बेडकर पर निबंध ( भारतीय संविधान निर्माता )
  2. इंदिरा गाँधी पर निबंध ( भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री )



डॉ० भीमराव अम्बेडकर से संबंधित सवाल – जवाब

  1. भारत का संविधान किसने लिखा?
  2. भारत का संविधान डॉक्टर बी आर अंबेडकर ने लिखा था।

  3. भीमराव अंबेडकर जी का जन्म कब और कहां हुआ था?
  4. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के मऊ में हुआ था।

  5. डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पिता का क्या नाम था?
  6. डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पिता का नाम रामजी मलोजी सकपाल था।

  7. अंबेडकर जयंती कब मनाया जाता है?
  8. अंबेडकर जयंती प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को मनाया जाता है।


We hope you like this post about essay on Dr. Bhimrao Ambedkar in Hindi. Our aim is to help the students to do their homework in an effective way. This was a “Dr. Bhimrao Ambedkar par nibandh in Hindi”. It is generally asked the students in their classes to write essay on Dr. Bhimrao Ambedkar.

1 thought on “[ 300 शब्द ] Bhimrao Ambedkar par nibandh – For class 6”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top